कानपुर के खो-खो एसोसिएशन में नई नियुक्तियां:डॉ. कमलेश यादव को उपाध्यक्ष और डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव को संरक्षक बने
कानपुर नगर में खो-खो खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर नगर ने नई नियुक्तियां की हैं। हर सहाय डिग्री कॉलेज के डॉ. कमलेश यादव को उपाध्यक्ष और डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव को संरक्षक नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के सचिव अश्वनी मिश्रा ने कहा कि दोनों के अनुभव और मार्गदर्शन से कानपुर नगर में खो-खो खेल को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर आयुष सिंह, आदित्य सिंह यादव, सत्यम सिंह चौहान और हर्ष सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)