हमीरपुर में स्नातक चुनाव के मतदान पर स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे

Oct 22, 2026 - 18:53
0
हमीरपुर में स्नातक चुनाव के मतदान पर स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे
हमीरपुर में प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसे देखते हुए जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने चुनाव प्रक्रिया को देखते हुए यह फैसला लिया है। उनके निर्देश के अनुसार, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। हालांकि, चुनाव से जुड़े किसी काम के लिए निर्देश मिलने पर उसका पालन करना होगा। यह जानकारी बीएसए मुकेश कुमार और डीआईओएस महेश गुप्ता ने दी है। प्रशासन ने मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User