फैक्ट्रियों के दूषित पानी से फसल बर्बाद होने का आरोप:उन्नाव में लाठी-डंडे लेकर फैक्ट्री गेट पर पहुंचीं किसान महिलाएं

Oct 01, 2026 - 11:54
0
फैक्ट्रियों के दूषित पानी से फसल बर्बाद होने का आरोप:उन्नाव में लाठी-डंडे लेकर फैक्ट्री गेट पर पहुंचीं किसान महिलाएं
उन्नाव में दही औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर किसानों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर आ गया। दही थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की आक्रोशित किसान महिलाएं लाठी-डंडे लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों के बाहर पहुंच गईं। महिलाओं का आरोप है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी कई बीघे धान की फसल बर्बाद हो गई। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से किसान परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसानों के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टैंडर्ड स्लॉटर हाउस, सीमा एग्रो फूड्स समेत अन्य फैक्ट्रियों से निकलने वाला दूषित पानी नालियों और पाइपों के जरिए खेतों की ओर पहुंच रहा है। यह पानी खेतों में जाने से फसल खराब होने का आरोप लगाया गया है। जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत किसानों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार फैक्ट्री प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव की चंद्रकली ने बताया कि उनकी धान की फसल दो बार बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खेत में जाने वाले पानी में दुर्गंध आती है और पानी को देखकर ही उसकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। खेती में जुताई, बुआई और अन्य खर्च करने के बाद फसल खराब हो जाने से परिवार के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान संदीप ने बताया कि खेतों के पास से गुजरने वाला गंदा पानी फैक्ट्रियों से निकलता है। आरोप है कि यही पानी खेतों में पहुंचने से धान की खड़ी फसल खराब हो गई। किसानों का आरोप है कि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्लॉटर हाउस में पशुओं के कटान के बाद निकलने वाला पानी भी दूषित होकर आसपास के क्षेत्र में जाता है, जिससे खेत प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर फैक्ट्रियों के सामने पहुंचीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User