मेरठ में जरूरतमंद छात्राओं की मदद:अनादि चैरिटेबल ट्रस्ट ने आईटीआई की जरूरतमंद छात्राओं को बांटी निशुल्क ड्रेस
मेरठ में अनादि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 30 सितंबर को जरूरतमंद छात्राओं की मदद के लिए पहल की गई। सकेत आईटीआई में फैशन डिजाइनिंग ट्रेड की उन छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से निशुल्क ड्रेस और कोर्स सामग्री वितरित की गई, जो आर्थिक कारणों से इन्हें लेने में असमर्थ थीं। फैशन डिजाइनिंग की शिक्षिका श्रीमती गुड्डन सिंह ने छात्राओं की जरूरत को देखते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव से अनुमति लेकर अनादि चैरिटेबल ट्रस्ट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रस्ट के मेरठ जिला अध्यक्ष रवि सांगवान की अध्यक्षता में छात्राओं को निशुल्क ड्रेस एवं कोर्स सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान शिक्षिका गुड्डन सिंह के साथ शिक्षा मैम, रामा मैम, आदित्य सर और कुलदीप सर मौजूद रहे। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने छात्राओं को संस्था के प्रमुख कार्यों और सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे लिए सर्वोपरि है। यदि कहीं भी किसी को खंडित तिरंगा दिखाई देता है तो इसकी सूचना अनादि चैरिटेबल ट्रस्ट को दी जा सकती है, ताकि उसके सम्मानपूर्वक निस्तारण की व्यवस्था की जा सके। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव भराला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल पवार, राष्ट्रीय सलाहकार प्रवीण सिरोही, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक अहलावत, मेरठ जिला अध्यक्ष रवि सांगवान, मेरठ महिला जिला अध्यक्ष राखी सिरोही सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)