फिरोजाबाद में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की रामबारात:जनकपुरी तक निकली शोभायात्रा, पंचमुखी हनुमान की झांकियां रहीं आकर्षण

Oct 08, 2026 - 21:37
0
फिरोजाबाद में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की रामबारात:जनकपुरी तक निकली शोभायात्रा, पंचमुखी हनुमान की झांकियां रहीं आकर्षण
फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी में सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार रात भगवान श्रीराम की भव्य रामबारात निकाली गई। रात करीब 8:30 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और बैंड शामिल रहे। पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रामबारात का स्वागत किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। आरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा रामबारात का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा चंद्रवार गेट स्थित माता पथवारी मंदिर से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला, कोटला मोहल्ला, रेलवे स्टेशन और रेलवे पुल होते हुए लेबर कॉलोनी स्थित जनकपुरी पहुंची। गणेश जी की झांकी सबसे आगे शोभायात्रा में सबसे आगे विघ्नहर्ता भगवान गणेश का डोला चल रहा था। इसके पीछे शंकर जी, राधा-कृष्ण, महाकाल, खाटू श्याम, मां दुर्गा और पंचमुखी हनुमान की झांकियां शामिल रहीं। राजा दशरथ और वशिष्ठ मुनि के साथ भरत-शत्रुघ्न का डोला भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। सबसे पीछे विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप विराजमान थे। रामबारात में नासिक बैंड, घोड़ा बैंड और काली अखाड़े ने विशेष आकर्षण बिखेरा। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामबारात में शामिल हुए। इस दौरान समिति अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, रामबारात संयोजक रंजीत शर्मा, महंत रमेशानंद गिरी, पंकज भारद्वाज, लक्ष्मीकांत शुक्ला, संपत्त सुथार, गौरी शंकर शर्मा, मोहित सिंह, रोहित शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, किशन यादव, पूरन चंद्र वर्मा, सुनील वर्मा, मुकेश शुक्ला, रणजीत सिंह, तेजेंद्र यादव, कैलास गोस्वामी, कौशल शर्मा और धीरज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User