फरार हेड कांस्टेबल जावेद ने हाईकोर्ट में अर्जी दी:बदायूं में गोपनीयता भंग के आरोप में है नामजद, पुलिस ने कोर्ट को रिपोर्ट भेजी
बदायूं के जरीफनगर थाने में दर्ज मुकदमे के बाद से फरार हेड कांस्टेबल जावेद ने गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी, जो भेज दी गई। जावेद पर गोपनीयता भंग करने का आरोप है। उसने थाने की आईडी और पासवर्ड सीएससी संचालकों प्रेमपाल उर्फ बंटी और रंजीत को दिए थे, जिन्होंने गुम हुए मोबाइल वापस दिलाने के नाम पर पैसे मांगे। रामपुर टप्पा वैश्य निवासी हरीश बाबू उर्फ हीरा सिंह की शिकायत पर 12 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ। जावेद निलंबित है। प्रेमपाल और रंजीत गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं, जबकि जावेद तभी से फरार है। पुलिस ने जावेद की तलाश में मुरादाबाद स्थित उसके घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, पर वह नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम ने बताया, सुनवाई के बाद स्थिति साफ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)