एसपी ने कोंच कोतवाली का अचानक निरीक्षण किया:अभिलेखों की जांच कर लंबित मामलों के जल्द निपटारे के दिए आदेश
जालौन के एसपी विनय कुमार सिंह ने रविवार देर रात करीब 11 बजे कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल रही। इस दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रखरखाव और अद्यावधिक स्थिति की समीक्षा की। साथ ही पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में रखे विभिन्न अभिलेखों की जांच करते हुए उनके व्यवस्थित रखरखाव और नियमित रूप से अद्यावधिक किए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने हिस्ट्रीशीटरों (एचएस) की नियमित निगरानी करने तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा। इसके साथ ही विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका नियमानुसार निस्तारण किया जाए। इस दौरान कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)