शाहजहांपुर में महिला ने थाने के गेट पर खाया जहर:पति से खर्च दिलाने और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही थी, अस्पताल में इलाज जारी

Sep 30, 2026 - 18:03
0
शाहजहांपुर में महिला ने थाने के गेट पर खाया जहर:पति से खर्च दिलाने और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही थी, अस्पताल में इलाज जारी
शाहजहांपुर के बंडा थाने के गेट पर एक महिला ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पुलिस ने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। महिला अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई और तीन बच्चो के भरण पोषण के लिए गुजारा भत्ता की मांग कर रही थी। उसने 17 जून को पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि पति ने उससे अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी और उसे व बच्चों को प्रताड़ित करता था। महिला ने 17 जून को दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया कि पति ने उसके 35 हजार रुपये के पेड़ और जेवर बेच दिए। उसने मकान बनवाने के लिए अपना खेत भी बेच दिया था। उसके बाद उसको तीन बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस इस मुकदमे में चार्जशीट लगा चुकी है और फिलहाल जांच जारी होने की बात कह रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही महिला अपने तीन बच्चों को लेकर अपनी मां के साथ रहती है। तीन बच्चों का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। महिला चाहती है कि उसका और तीन बच्चों का खर्च पति दे। लेकिन पति ने खर्च देने से मना कर दिया। इधर महिला पुलिस पर भी पति और ससुराल वालों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रही थी। उसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला उस व्यक्ति के साथ लिव इन में रहती थी। इस बीच उसके तीन बच्चे हुए। वह व्यक्ति पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी उसके साथ रहती है। अब महिला उससे खर्चा चाहती है। पुलिस के अनुसार, महिला शादी का दावा कर रही है लेकिन उसके पास शादी से संबधित कोई साक्ष्य नहीं है। बंडा प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि महिला को अस्पताल भेजा है। उसके द्वारा जो एफआईआर कराई थी उसमें चार्जशीट लगाई जा चुकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User