फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 15 लाख ठगे:सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था, आरोपी गिरफ्तार
बांदा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को मटौंध पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अछरौड़ गांव निवासी विनोद कुमार ने इंटर कॉलेज में बाबू की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपए लिए। इसके बाद पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कॉलेज में जॉइनिंग के लिए भेज दिया। वहां पहुंचने पर उसे नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। नौकरी का झांसा देकर लिए 15 लाख रुपए शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जितेंद्र का आरोप था कि अछरौड़ गांव निवासी विनोद कुमार ने उसे इंटर कॉलेज में बाबू की सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर विनोद ने जितेंद्र से 15 लाख रुपए लिए। भरोसा दिलाने के लिए उसे एक नियुक्ति पत्र भी दिया गया और बांदा के एक कॉलेज में जाकर नौकरी जॉइन करने को कहा गया। कॉलेज पहुंचने पर सामने आया फर्जी नियुक्ति पत्र जितेंद्र नियुक्ति पत्र लेकर कॉलेज पहुंचा तो वहां उसे पता चला कि बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति हुई ही नहीं है। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का पता चला। जितेंद्र ने जब विनोद से अपने 15 लाख रुपए वापस मांगे तो आरोप है कि उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विनोद ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस कर रही थी तलाश जितेंद्र की शिकायत पर मटौंध थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद से पुलिस आरोपी विनोद कुमार की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विनोद कुमार अछरौड़ गांव का रहने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)