फर्जी12वीं प्रमाणपत्र से हासिल की LLB डिग्री:अमरोहा में वकील की डिग्री पर कार्रवाई, विश्वविद्यालय ने किया निरस्त

Oct 01, 2026 - 09:08
0
फर्जी12वीं प्रमाणपत्र से हासिल की LLB डिग्री:अमरोहा में वकील की डिग्री पर कार्रवाई, विश्वविद्यालय ने किया निरस्त
अमरोहा के श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय ने दिल्ली के दीपक नंदा की बीए-एलएलबी की डिग्री रद्द कर दी है। दीपक ने 12वीं के फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर यह डिग्री हासिल की थी। विश्वविद्यालय ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को उसका पंजीकरण रद्द करने के लिए पत्र भी भेजा है। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली पुलिस ने दीपक को हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार किया। जांच में उसका नाम लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़ा सामने आया था। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 9 सितंबर को विश्वविद्यालय से दीपक के दस्तावेज मांगे। जांच में जम्मू-कश्मीर बोर्ड से जारी 12वीं की अंकतालिका और सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए। विश्वविद्यालय की शिकायत पर रजबपुर थाने में दीपक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अमरोहा में उसकी गतिविधियों को भी खंगालेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User