दो दिन में 21 दावेदारों ने 50 पर्चे खरीदे:आज से शुरू होगा नामांकन; 6 अक्टूबर अंतिम तिथि

Oct 01, 2026 - 09:08
0
दो दिन में 21 दावेदारों ने 50 पर्चे खरीदे:आज से शुरू होगा नामांकन; 6 अक्टूबर अंतिम तिथि
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दो दिनों के भीती 21 दावेदारों ने 50 पर्चे खरीदे हैं। पहले दिन 13 दावेदारों ने 31 पर्चे खरीदे थे और दूसरे दिन 8 प्रत्याशियों ने 19 पर्चे खरीदे। लेकिन किसी ने नामांकन नहीं दाखिल किया। 1 अक्टूबर को डा. संजयन त्रिपाठी नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले निपाल क्लब में सभा भी आयोजित करेंगे। डा. संजयन भाजपा से टिकट के दावेदार थे लेकिन टिकट नहीं मिला। अब वह भाजपा के बागी के तौर पर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन की प्रक्रिया आयुक्त न्यायालय में रिटर्निंग आफिसर एवं कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह की देखरेख में चल रही है। सहायक रिटर्निंग आफिसर जय प्रकाश के समक्ष उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नामांकन कक्ष के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जांच के बाद ही प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को नामांकन कक्ष में जाने दिया जा रहा है। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। रिक्त होने वाली सीट के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को पर्चों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की जा सकेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी और 31 अक्टूबर से पहले निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दो दिनों में 50 पर्चे लिए जाने के बाद अब सभी की नजर नामांकन दाखिल होने पर है। गुरुवार से नामांकन दाखिल किए जाने का सिलसिला शुरू हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User