फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली:एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद के एसपी ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए शुक्रवार रात 4 निरीक्षक और 7 उपनिरीक्षकों समेत 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया। फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। निरीक्षक रहमत खा को पुलिस लाइन से प्रभारी आईजीआरएस जन शिकायत प्रकोष्ठ और प्रेमचंद को प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है। द्रीचक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी डायल 112 की जिम्मेदारी दी गई है उपनिरीक्षक संदीप कुमार गौतम को कमालगंज से प्रभारी आयोग सेल भेजा गया। मोहित द्विवेदी मऊ दरवाजा थाने से कमालगंज के खुदागंज चौकी प्रभारी बने। खुदागंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र को मऊदरवाजा थाना भेजा गया। राजेश कुमार यादव पुलिस लाइन से नखास चौकी के प्रभारी बनाए गए। आशीष कुमार सिंह को रायपुर चौकी और शाकिर अली को तिकोना चौकी का प्रभारी बनाया गया। सतीश चंद्र यादव को प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ दृष्टि सेल की जिम्मेदारी मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)