फर्रुखाबाद में बाजार जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने रौंदा:नवाबगंज चौराहे पर हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nov 19, 2026 - 18:01
0
फर्रुखाबाद में बाजार जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने रौंदा:नवाबगंज चौराहे पर हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 साल के किसान की मौत हो गई। वह पैदल बाजार जा रहे थे। हादसा नवाबगंज चौराहे के पास करीब तीन बजे हुआ। बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे किसान बघौना गांव के रहने वाले रामचंद्र किसी काम से बाजार जा रहे थे। नवाबगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव मौत के बाद शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। शाम करीब चार बजे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी और तीन बेटे-बेटी रामचंद्र के परिवार में पत्नी धन देवी, एक बेटी और तीन बेटे हैं। इनमें से एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User