गाजियाबाद से 50 हजार का इनामी बुलंदशहर में ढेर:नोएडा एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मारा
गाजियाबाद से 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में मारा गया। बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है। नोएडा एसटीएफ के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि यह बदमाश दिल्ली से 2 हत्याओं में फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी। पुलिस घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। इस हत्याकांड के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। नसीम दुर्रानी का संबंध डी कंपनी से भी था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)