फर्रुखाबाद में संगठन प्रभारी ने MLC चुनाव की समीक्षा की:आवास विकास कार्यालय में हुई, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और संगठन प्रभारी राजपूत रहे मौजूद
फर्रुखाबाद में मंगलवार को भाजपा की मासिक बैठक आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर 12 बजे से 2 बजे तक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। बैठक में जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत ने 'सेवा संकल्प अभियान' की समीक्षा की और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। राजपूत ने कहा कि संगठन के अभियानों की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और तालमेल पर निर्भर करती है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों को अपने मंडलों में नियमित संपर्क बनाए रखने को कहा। उन्होंने शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर भी बात की। बताया कि 23 अक्टूबर को मतदान है। हर 20 मतदाताओं पर प्रमुख कार्यकर्ता उनसे लगातार संपर्क करें और उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने 'सेवा संकल्प अभियान' को सफल बताया और कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सक्रिय रहने को कहा। बैठक का संचालन किया गया जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर अमित कठेरिया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर विभवेश सिंह तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर संजय गिहार को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष जल्द ही अपनी-अपनी जिला कमेटियों की घोषणा करेंगे। जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने बैठक का संचालन किया। यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अभिषेक बाथम, श्री अभिषेक बाजपेई, श्वेता दुबे, रश्मि दुबे, शिव मोहन सिंह, सर्वेश कुशवाहा, नीरज अवस्थी, अनुराग सिंह,प्रतिभा राजपूत, महेंद्र राजपूत, कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)