यूपीआई पर MDR शुल्क खत्म करने की मांग:बागपत के व्यापारियों ने डीएम ऑफिस में प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
बागपत में व्यापारियों ने यूपीआई डिजिटल भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क को खत्म करने की मांग की है। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छोटे व्यापारियों को एमडीआर शुल्क से राहत देने, 2 हजार रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क की समीक्षा और जीरो एमडीआर की सीमा 1 लाख रुपये करने की मांग रखी गई। व्यापार मंडल का कहना है कि किराना, कपड़ा जैसे कम मुनाफे वाले कारोबारों पर डिजिटल भुगतान शुल्क से लागत बढ़ेगी और आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने शून्य या रियायती एमडीआर व्यवस्था लागू करने और प्रोत्साहन देने की भी मांग की। व्यापार मंडल ने साफ किया कि वे डिजिटल भुगतान के विरोध में नहीं हैं, बल्कि इसे सरल, सस्ता और पारदर्शी बनाना चाहते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनोज गोयल, मुनीर खान, श्रीपाल वर्मा, मनोज गुप्ता और अमन गोयल शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)