संभल में बीसी सखियों का प्रदर्शन:पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था की मांग
संभल में महिला उत्थान समिति के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर 50 से अधिक बीसी सखियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। समिति की कंचन सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में बीसी सखियों के हित में कई शासनादेश जारी हुए, लेकिन उन्हें उनका लाभ नहीं मिला। ज्ञापन में पंचायत भवनों में बैठने की व्यवस्था, बैंक आईडी कार्ड जारी करने, नए राष्ट्रीयकृत बैंकों में काम का अवसर देने और बकाया मानदेय दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा मनरेगा भुगतान का कार्य सौंपने और खराब डिवाइस के स्थान पर लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। बीसी सखियों ने चेतावनी दी कि एक महीने में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में पिंकी, रेनू, मिथलेश कुमारी, राजमाला, निशा और काजल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)