फतेहपुर में बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद:अपना दल (एस) ने सीएम को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की

Sep 30, 2026 - 15:17
0
फतेहपुर में बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद:अपना दल (एस) ने सीएम को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की
फतेहपुर में हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश के कारण कृषि और पशुपालन क्षेत्र में गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों की मेहनत से तैयार केला,धान और हरी सब्जियों की फसलें पूरी तरह से नष्ट और क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में बुधवार के दिन दोपहर में करीब एक बजे पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने अवगत कराया कि जिले के विभिन्न कृषक क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण कराया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र आपदा राहत राशि व मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही आगामी फसलों की बोआई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण बीज व उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं।इसके अतिरिक्त,वर्षा के कारण जिले में जर्जर और कच्चे मकानों की हुई क्षति का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की भी पुरजोर मांग की गई। ​अपना दल (एस) ने किसानों के साथ-साथ पशुपालकों और तराई क्षेत्रों की समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षित कराया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि तराई इलाकों में लंपी रोग,मुंह पका,खुर पका और गला घोटू जैसे गंभीर रोगों के कारण पशुधन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके निदान के लिए प्रभावित क्षेत्रों में विशेष पशु चिकित्सा कैंप लगाकर पशुओं का त्वरित टीकाकरण कराने की अपील की गई।इसके साथ ही,जनपद में पशुपालन विभाग से संबंधित'नंदनी योजना'(गौशाला हेतु) के तहत स्वीकृत 06 लाभार्थियों के सीमित लक्ष्य को बढ़ाकर प्राप्त 150 आवेदनों के सापेक्ष करने हेतु मुख्य सचिव (पशुपालन)को पत्र लिखने का आग्रह किया गया। ​इस दौरान अपना दल (एस) के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह पटेल,शशिकांत श्रीवास्तव,राहुल कुमार,सुमन पासवान एवं रामदयाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User