पीलीभीत में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:पुलिस को चकमा देकर प्रदर्शन किया, पद से हटाने की मांग
पीलीभीत में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे भी लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के बावजूद पुलिस को चकमा देकर पुतला जलाया। यह प्रदर्शन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुनाल चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च करते हुए किया गया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और उनके फैसलों की समीक्षा की मांग को लेकर था। इसमें युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कुनाल चौधरी ने सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाने और उनके मनमाने फैसलों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग में निष्पक्षता वापस नहीं आती, संघर्ष जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)