PM मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने विजय घाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)