प्रभारी जिला जज ने ज्ञानपुर जेल का निरीक्षण किया:सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया; समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए

Sep 30, 2026 - 16:58
0
प्रभारी जिला जज ने ज्ञानपुर जेल का निरीक्षण किया:सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया; समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए
भदोही में मंगलवार को प्रभारी जिला जज डॉ. अमित वर्मा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने ज्ञानपुर जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा, साफ-सफाई, पीने का पानी, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरकों का दौरा कर बंदियों से उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को तय मानकों के हिसाब से भोजन, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं मिलें। मिली शिकायतों का तुरंत हल किया जाए। साफ-सफाई, पीने के पानी और मेडिकल सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने और सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने को भी कहा गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को बंदियों के कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय संबंधित विभागों और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User