मिर्जापुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव:4 महीने पहले हुई थी शादी, पति गिरफ्तार

Sep 30, 2026 - 16:58
0
मिर्जापुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव:4 महीने पहले हुई थी शादी, पति गिरफ्तार
मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में शादी के महज चार महीने बाद एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मटिहानी गांव के विक्रम उर्फ भोलानाथ की पत्नी 24 साल की प्रमिला का शव मंगलवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। प्रमिला और विक्रम की शादी 8 मई 2026 को हुई थी। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रमिला को परेशान करते थे। उन्होंने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। उनका कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही प्रमिला को परेशान किया जा रहा था। मड़िहान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति विक्रम उर्फ भोलानाथ को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User