ससुर बोला- बेटा मंदबुद्धि है, मेरे साथ रहो:गोरखपुर में विरोध करने पर बहू को पीटा, छत से साड़ी बांधकर भागी

Oct 02, 2026 - 18:03
0
ससुर बोला- बेटा मंदबुद्धि है, मेरे साथ रहो:गोरखपुर में विरोध करने पर बहू को पीटा, छत से साड़ी बांधकर भागी
गोरखपुर में शादीशुदा महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आए दिन ससुर कमरे में घुस जाता और अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाता था। कहता था कि बेटा मंदबुद्धि है, मेरे साथ पत्नी की तरह रहो, तुम्हारा खर्च उठाऊंगा। मना करने पर पीटता था और घर से निकालने की धमकी भी देने लगा। जानकारी होने पर ससुराल वालों ने भी महिला को ही गलत ठहराया और कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह वह छत से साड़ी बांध कर नीचे उतरी और भाग गई। ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप है। मामले में खोराबार थाने में FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। दहेज के प्रताड़ित किया जाता था खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि फरवरी 2026 में उसकी शादी कैंट थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई। कुछ दिन बाद उसे दहेज के प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता से रुपए मंगवाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। साथ ही घर से निकालने की धमकी भी दी जाने लगी। आरोप है कि एक दिन ससुर महिला के कमरे में उसे समझाने के बहाने घुसा और कहने लगा कि मेरा बेटा मंदबुद्धि का है। तुम मेरे साथ पत्नी की तरह रहो, तुम्हरा खर्ज मैं उठा लूंगा। यह बात सुनकर वह घबरा गई। जब ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने भी महिला को ही गलत समझा। पीड़िता के अनुसार मायके वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पंचायत करवाया कर परिवार की इज्जत की बात कहकर मामला शांत करा दिया। कमरे में घुस कर की जबरदस्ती आरोप है कि उसके बाद भी ससुर महिला से लगातार दबाव बनाता रहा। और एक दिन रात में कमरे में घुस कर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर पीड़िता को खूब पीटा। शोर गुल मचाने पर बाकी घरवाले जुटे। उन्होंने भी महिला को ही गलत कहा और रात भर के लिए कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता के अनुसार अगले दिन वह कपड़ा डालने के बहाने छत पर गई और रेलिंग से साड़ी बांध कर नीचे उतर गई और कैसे भी वहां से भाग निकली। आरोप है कि अभी तक उसे बिना दहेज के घर में रखने को तैयार नहीं हैं। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर ससुर और पति समेत पांच के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User