परिवार रजिस्टर में हेरफेर, फर्जी जन्मतिथि से लिया एडमिशन:सुल्तानपुर में पुलिस ने बीडीओ से पूर्व ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली अंतर्गत मुकुंदपुर में फर्जी जन्मतिथि और सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में पूर्व ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने बीडीओ को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। चार दिन पूर्व हुई इस कार्रवाई से जुड़ा पत्र शुक्रवार रात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। लंभुआ कोतवाली अंतर्गत मुकुंदपुर निवासी विजय प्रसाद तिवारी की शिकायत पर 13 जून को लंभुआ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें स्वप्निल तिवारी, प्रज्जवल तिवारी, श्रवण तिवारी और नीता तिवारी आरोपी हैं। आरोप यह है कि श्रवण और नीता तिवारी ने बेटों की उम्र कम दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए। उन्होंने कई स्कूलों में अलग-अलग जन्मतिथियां दर्ज कराईं। परिवार रजिस्टर में भी काट-छांट कर फर्जी जन्मतिथि अंकित कराई गई। क्राइम इंस्पेक्टर की जांच में राज हुआ फाश जांच में क्राइम इंस्पेक्टर इंसाफ अली ने पाया कि परिवार रजिस्टर में नाम संशोधन के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं था। पंचायत राज की धारा-5 का पालन भी नहीं हुआ। इसी लापरवाही पर थानाध्यक्ष ने 22 सितंबर को बीडीओ से कार्रवाई की सिफारिश की है। पुलिस की इस कार्रवाई के सार्वजनिक होने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)