मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मोहल्ले में हंगामा:हापुड़ में भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
हापुड़ कोतवाली देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप सामने आने के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर मारपीट की और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 8 बजे पड़ोस का एक नाबालिग किशोर 6 साल की बच्ची को सुनसान जगह ले गया था। शोर सुनकर भीड़ जुट गई और युवक को पकड़ लिया। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और पीड़िता के परिजनों से भी जानकारी ली है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव और गुस्सा फैल गया। इस दौरान थाने में भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। आरोप है पूर्व में भी आरोपी द्वारा मासूम के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आ चुकी है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी पारस मलिक का कहना है कि मामले के सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)