प्रो. दिव्या रानी सिंह की नियुक्ति:दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण बनीं
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष तथा महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. दिव्या रानी सिंह को विश्वविद्यालय का अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त किया है। प्रो. दिव्या रानी सिंह को उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार की विजिटर नॉमिनी भी हैं। प्रो. सिंह ने अपनी शिक्षा जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा सोफिया कॉलेज, अजमेर से प्राप्त की है। उनके नाम 94 शोध-पत्र तथा 25 पुस्तकें/पुस्तक-अध्याय प्रकाशित हैं। उन्होंने 12 शोधार्थियों के पीएच.डी. शोध-कार्य का निर्देशन तथा 92 परास्नातक शोध-प्रबंधों का मार्गदर्शन किया है। महिला सशक्तिकरण, पोषण, स्वास्थ्य, किशोर विकास एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्रों में प्रो. सिंह की शैक्षणिक एवं सामाजिक सक्रियता उल्लेखनीय रही है। उनकी यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण एवं छात्र-केंद्रित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)