'प्रपोज करने पर गालियां दीं, इसलिए मार डाला':प्रयागराज में 4 साल की बेटी के सामने महिला का गला रेता, बोला- मुझसे शादी नहीं कर रही थी

Aug 21, 2026 - 00:46
0
'प्रपोज करने पर गालियां दीं, इसलिए मार डाला':प्रयागराज में 4 साल की बेटी के सामने महिला का गला रेता, बोला- मुझसे शादी नहीं कर रही थी
प्रयागराज में गुरुवार सुबह किराए के कमरे में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला महिला के पति का दूर का रिश्तेदार है। उसने एक दिन पहले महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने न सिर्फ इनकार कर दिया, बल्कि उसे गाली देकर घर से बाहर निकाल दिया। इससे वह रातभर सो नहीं सका। सुबह बाजार से 30 रुपए का चाकू खरीदा और महिला के घर पहुंचकर बेटी सामने उसे गोद डाला। यह पूरी कहानी आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताई। 2 तस्वीरें देखिए… पहले जानिए पूरा मामला हनुमानगंज के कोटवां रोड स्थित जैतपुर गांव में दिनेश कुमार पत्नी ऊषा और 4 साल की बेटी स्वीटी के साथ किराए के मकान में रहता है। उसने 11 अगस्त को ही अनिल स्वर्णकार के घर की दूसरी मंजिल पर किराए का कमरा लिया था। दिनेश मूल रूप से प्रयागराज के उतरांव का रहने वाला है। वह मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाता था। करीब 5 साल पहले मुंबई में ऊषा से उसकी मुलाकात हुई। ऊषा जौनपुर की रहने वाली थी। दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। गुरुवार सुबह 11 बजे दिनेश की बेटी स्वीटी की जोर-जोर से रोने की आवाज आई, तो पड़ोसी उसके घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ऊषा खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ऊषा के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले। महिला के पति का रिश्तेदार है हत्यारोपी पहली नजर में गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। मकान के नीचे मकान मालिक अनिल स्वर्णकार की ज्वेलरी की दुकान है। दुकान पर लगे सीसीटीवी के फुटेज में एक युवक सुबह घर में आता और कुछ देर बाद वहां से निकलता दिखाई दिया। पुलिस ने वह फुटेज दिनेश को दिखाई, तो उसने उसकी पहचान आशीष के रूप में की। इसके बाद पुलिस टीम ने आशीष को सराय इनायत इलाके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आशीष, दिनेश का दूर का रिश्तेदार भी है। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा सुबह चाकू खरीदकर पहुंचा ऊषा के घर आशीष ने पुलिस को बताया- मुझे मालूम था कि ऊषा का पति दिनेश घर पर नहीं है। इसी का फायदा उठाकर सुबह करीब 9:15 बजे उसके घर पहुंच गया। इससे पहले मैंने हनुमानगंज बाजार से 30 रुपए का चाकू खरीदा। ऊषा कमरे में अपनी बेटी स्वीटी के साथ थी। वह मैगी बना रही थी और बच्ची वहीं खेल रही थी। पीछे से दबोचा, पहले शरीर पर किए वार, फिर गला रेता मैं कमरे के अंदर पहुंचा और पीछे से ऊषा को पकड़ लिया। उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन, मैंने चाकू निकालकर उसके शरीर पर कई वार कर दिए। इसके बाद उसका गला रेत दिया। इससे ऊषा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसी दौरान उसकी बेटी स्वीटी चीखने लगी, तो मैंने उसे डांटकर चुप करा दिया। इसके बाद मैं वहां से भाग गया। चाकू भी वहीं छोड़ दिया। एक दिन पहले तक ऊषा को पाने की उम्मीद थी आशीष ने बताया- मैं पेंटर का काम करता हूं। मेरी पत्नी कई साल पहले मुझे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से अकेला रह रहा था। 11 अगस्त को दिनेश अपनी पत्नी ऊषा और बेटी के साथ प्रयागराज आया था। उसको मैंने ही किराए का कमरा दिलाया था। दीपक के बहनोई ने मुझसे दिनेश को कमरा दिलाने की बात की थी। पहली मुलाकात में ही ऊषा पर फिदा हो गया जब दीपक अपने परिवार के साथ प्रयागराज आया, तो मैंने पहली बार ऊषा को देखा था। पहली नजर में ही मैं उसे पसंद करने लगा था। इसके बाद मैं उसके करीब जाने की कोशिश करने लगा। दिनेश जब काम पर चला जाता, तो मैं किसी न किसी बहाने से ऊषा के कमरे पर पहुंच जाता था। शुरुआती दिनों में उन लोगों के पास गैस सिलेंडर भी नहीं था। मैंने 2 दिन पहले तक उनके खाने का इंतजाम भी किया था। एक दिन पहले ही मैंने उनके घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया था। मुझे उम्मीद थी कि ऊषा मेरे साथ जाने के लिए तैयार हो जाएगी। मुझे लगा था कि ऊषा मुझे पसंद करने लगेगी। मैं उसे अपने साथ कहीं ले जाना चाहता था। मैं उसकी बेटी को भी साथ रखने को तैयार था, लेकिन वह नहीं मानी। बुधवार को आखिरी बार शादी की बात कही पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम आशीष इसी इरादे से ऊषा के कमरे पर गया था। उसे पता था कि दिनेश दोपहर में ही अपने गांव चला गया है और अगले दिन लौटने वाला है। घर में ऊषा अकेली थी। आशीष ने उससे शादी करने की बात कही, लेकिन ऊषा ने साफ इनकार कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और ऊषा ने उसे गालियां देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद आशीष घर लौट गया, लेकिन उसके मन में गुस्सा बढ़ता गया। रातभर वह सो नहीं सका। सुबह उसने चाकू खरीदा और वारदात को अंजाम देने पहुंच गया। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में बारिश में गृहस्थी बर्बाद; लोग बोले- 3 दिन से चूल्हा नहीं जला, लाई-चना खा रहे प्रयागराज में रविवार रात 1 बजे से शुरू हुई बारिश तीसरे दिन भी जारी रही। तीन दिनों में कुल 209 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से हजारों घरों में पानी भर गया है। मुंडेरा की मीना जायसवाल ने बताया कि घर में खाना बनाने की जगह नहीं बची है। लाई-चना मंगाकर खाना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User