प्रतापगढ़ में महिलाओं को किया जागरूक:साइबर अपराध से बचने के तरीके और हेल्पलाइन नंबर बताए
प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत बुधवार को थाना मान्धाता की एंटी रोमियो टीम ने कस्बा मान्धाता के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं जैसे- वूमेन पावर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), पुलिस हेल्पलाइन (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), एंबुलेंस सेवा (102/108) और साइबर अपराध हेल्पलाइन (1930) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा नए आपराधिक कानूनों को लेकर भी महिलाओं को सजग किया गया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने के लिए थाना मान्धाता में स्थापित महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति प्रभारी का सीयूजी नंबर (9454407385) भी साझा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)