प्रतापगढ़ में नाली के पानी विवाद दो पक्षों में मारपीट:इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, 4 लोग घायल जिला अस्पताल भर्ती, 5 के खिलाफ केस दर्ज

Oct 15, 2026 - 19:27
0
प्रतापगढ़ में नाली के पानी विवाद दो पक्षों में मारपीट:इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, 4 लोग घायल जिला अस्पताल भर्ती, 5 के खिलाफ केस दर्ज
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बभनपुर रेडी गारापुर गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे मारपीट हुई पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 5 घंटे तक दयाशंकर वर्मा इलाज के दौरान गुरुवार शाम 5 बजे मौत हो गई। वहीं, चार अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भी गंदे पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। गुरुवार सुबह विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि शौच के लिए जा रही दयाशंकर वर्मा की पुत्री को विपक्षी पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरिया से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दयाशंकर वर्मा और उनके परिजन धर्मराज वर्मा समेत अन्य लोग युवती को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि हमले में दयाशंकर के हाथ-पैर टूट गए और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। मारपीट में रीता देवी, धर्मराज वर्मा, उनकी पत्नी रीता, राकेश वर्मा और दयाशंकर वर्मा घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दयाशंकर वर्मा ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंद्रभान वर्मा, इंद्रभान वर्मा, वंदिता वर्मा, सीमा वर्मा और राजेश के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User