प्रतापगढ़ में स्कूल सेफ्टी ऑडिट:3 सदस्यीय टीम ने जांची सुरक्षा, बच्चों को आग से बचाव की जानकारी दी

Sep 29, 2026 - 18:30
0
प्रतापगढ़ में स्कूल सेफ्टी ऑडिट:3 सदस्यीय टीम ने जांची सुरक्षा, बच्चों को आग से बचाव की जानकारी दी
सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय टेऊंगा में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल सेफ्टी ऑडिट कराया गया। तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने विद्यालय पहुंचकर भवन, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, पेयजल, फर्स्ट एड किट और सुरक्षित निकास व्यवस्था सहित विभिन्न मानकों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। फायर सेफ्टी एक्सपर्ट नमन कुमार तिवारी ने बताया कि इस ऑडिट का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में संभावित जोखिमों की पहचान कर बच्चों और स्टाफ के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। टीम ने सुविधाओं की जांच के साथ संभावित कमियों को भी चिन्हित किया, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार कराया जा सके। इस दौरान बच्चों और रसोइयों को आग से बचाव, अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया। डीपीएम राका सिंह पटेल के निर्देशन में जिले के चयनित विद्यालयों में यह अभियान चलाया जा रहा है। ऑडिट टीम में डिजास्टर एक्सपर्ट सुनीता साहू और सिविल एक्सपर्ट नितेश विश्वकर्मा भी शामिल रहे। मौके पर शालिनी श्रीवास्तव, सुधाकर त्रिपाठी, रंजना सिंह, मंजू सिंह, श्रुति सिंह, भानु प्रकाश चौबे, राधा पाल, नीतू सरोज और गायत्री देवी बड़का सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User