प्रतापगढ़ पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह:कोहंडौर बॉर्डर से कार्यालय तक 13 जगह स्वागत; बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Sep 29, 2026 - 18:30
0
प्रतापगढ़ पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह:कोहंडौर बॉर्डर से कार्यालय तक 13 जगह स्वागत; बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर
प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी रमेश सिंह मंगलवार को पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोहंडौर बॉर्डर से जिला भाजपा कार्यालय तक करीब दो घंटे तक जगह-जगह स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। पार्टी के मुताबिक, रास्ते में करीब 13 स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाइड्रा के जरिए बड़ी माला पहनाकर रमेश सिंह का स्वागत किया। वहीं चौक घंटाघर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह उर्फ नवीन सहित कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पौधरोपण के बाद शुरू हुई संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर रमेश सिंह, जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद संगठनात्मक बैठक शुरू हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रमेश सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत करने की बात कही। बोले- संख्या बढ़ाना ही संगठन का विस्तार नहीं बैठक को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने भाजपा की संगठनात्मक यात्रा और कार्यकर्ता आधारित संरचना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने से नहीं होता, बल्कि विचारधारा के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने से होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ लगातार काम करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहने वाला कार्यकर्ता है। बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर हुई चर्चा बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। करीब शाम 5:30 बजे संगठनात्मक कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User