स्कूल के मैदान में करंट लगने से छात्र की मौत:एक महीने से टूटा था तार, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
गाजीपुर में दानिश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार सुबह करीब 8 बजे करंट लगने से छात्र उत्कर्ष गुप्ता की मौत हो गई। रविवार दोपहर 12 बजे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक महीने से टूटा बिजली का तार शिकायत के बाद भी ठीक नहीं कराया गया था। झूले के पास लटक रहे तार की चपेट में आया छात्र नमन साहू के मुताबिक, शनिवार सुबह उत्कर्ष स्कूल पहुंचा था। मैदान में झूले के पास लटक रहे नंगे तार की चपेट में आने से वह उसमें फंस गया। स्कूल के ड्राइवर ने डंडे से तार हटाने की कोशिश की। तार उत्कर्ष के गले में फंसा था, जिसे निकालने में करीब पांच मिनट लगे। इसके बाद ड्राइवर उसे वैन से अस्पताल ले गए। मां ने प्रबंधक को जेल भेजने की मांग की उत्कर्ष की मां किरन गुप्ता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने स्कूल प्रबंधक शारिक कुरैशी को जेल भेजने, स्कूल की मान्यता रद्द करने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। पिता दिलीप गुप्ता ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन उनके अनुसार अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने परिवार को दी सांत्वना रविवार दोपहर 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय उत्कर्ष के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और जिला प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इलेक्ट्रिक फेंसिंग में सुरक्षा जरूरी आईटीआई शिक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक फेंसिंग में बैटरी से चलने वाली डीसी सप्लाई का इस्तेमाल हो सकता है। तार के संपर्क में आने से करंट लग सकता है। यदि कोई व्यक्ति उसमें फंस जाए या लंबे समय तक संपर्क में रहे, तो गंभीर चोट या मौत का खतरा हो सकता है। उन्होंने सुरक्षित स्थापना, उचित इंसुलेशन और नियमित तकनीकी जांच को जरूरी बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)