प्रतापगढ़ में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप:तीन दिन में 40 से अधिक मुकाबले, मेजबान स्कूल ने दुबई की टीम को हराया

Oct 01, 2026 - 20:28
0
प्रतापगढ़ में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप:तीन दिन में 40 से अधिक मुकाबले, मेजबान स्कूल ने दुबई की टीम को हराया
प्रतापगढ़ के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कटरा रोड में चल रही सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में देशभर से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। पहले तीन दिनों में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के 40 से अधिक लीग मैच खेले गए। अंडर-14 में सिटी पब्लिक स्कूल, बारागंधार गया ने चारों मुकाबले जीते। आर्मी पब्लिक स्कूल पुणे और जय पार्वती ग्लोबल स्कूल बागपत ने भी दो-दो मैच जीते। अंडर-19 में सरस्वती पब्लिक स्कूल, पारतापुर मेरठ ने चार जीत दर्ज कीं। एनजीडी पब्लिक स्कूल सोलन और जीआर इंटरनेशनल दिल्ली ने तीन-तीन मुकाबले जीते। मेजबान न्यू एंजिल्स स्कूल ने दुबई की द मिलेनियम स्कूल को 39-37 से हराया। अंडर-17 में वी केयर इंटरनेशनल स्कूल सूरत और दिल्ली पब्लिक स्कूल नचाराम हैदराबाद ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में दुबई समेत विभिन्न राज्यों के 60 से अधिक स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। समापन 3 अक्टूबर को होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User