प्रयागराज मौसम विभाग में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा:हिंदी में काम करने का लिया संकल्प, विजेता सम्मानित किए गए

Sep 30, 2026 - 18:20
0
प्रयागराज मौसम विभाग में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा:हिंदी में काम करने का लिया संकल्प, विजेता सम्मानित किए गए
प्रयागराज के मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय में 14 से 28 सितंबर तक ‘हिंदी पखवाड़ा-2026 मनाया गया। इस दौरान हिंदी में काम करने वाले कर्मचारियों को बुधवार (30 सितंबर) को सम्मानित किया गया। इस पखवाड़े के दौरान कार्यालय में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के लिए कई प्रतियोगिताओं और जागरुकता सत्रों का आयोजन किया गया। साथ ही हिंदी में काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने जीवन में हिंदी के महत्व, उसकी उपयोगिता, वैज्ञानिक विशेषताओं और भाषा के सतत विकास एवं उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र चौधरी ने मौसम विभाग की दैनिक सेवाओं, जन-सामान्य और विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में हिंदी भाषा के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला। उनके उत्कृष्ट वक्तव्य के लिए उन्हें प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिक रवि शंकर ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ द्वारा रचित प्रसिद्ध काव्य रचना ‘रश्मिरथी’ का ओजस्वी पाठ किया, जिसके लिए उन्हें भी काव्य-पाठ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। पखवाड़े के दौरान वाद-विवाद, काव्य-पाठ और हिंदी टंकण (टाइपिंग) सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। समापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के वैज्ञानिक सहायक सौरभ कुमार, पीयूष कुमार सहित एमटीएस कमलेश, नितिन आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User