पति-पत्नी में झगड़े के दौरान छत से गिरी महिला:मौत; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
आगरा के थाना एकता के कौलक्खा में रविवार देर शाम पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के दौरान धक्का-मुक्की में पत्नी दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। नरीपुरा शमसाबाद निवासी मनीषा की शादी 12 साल पहले कौलक्खा निवासी राजवीर सिंह के साथ हुई थी। रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की हुई और मनीषा छत से नीचे आ गिरी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता कप्तान सिंह ने एकता थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि राजवीर ने मनीषा को छत पर बुलाकर नीचे फेंक दिया। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों मनीषा की शादी राजवीर और छोटी बेटी ममता की शादी टिंकू पुत्र ताराचंद के साथ एक ही घर में की थी। मनीषा की मौत की सूचना छोटी बेटी ममता ने दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी यतेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि पति-पत्नी छत पर लड़ रहे थे, इसी दौरान पत्नी के गिरने की सूचना मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)