प्रयागराज में CM योगी का दौरा रद्द:मसूरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण और स्कूल के शताब्दी समारोह में होना था शामिल

Oct 01, 2026 - 11:20
0
प्रयागराज में CM योगी का दौरा रद्द:मसूरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण और स्कूल के शताब्दी समारोह में होना था शामिल
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को प्रस्तावित दौरा अचानक रद्द हो गया। उन्हें करीब तीन घंटे के कार्यक्रम में शहर के दो प्रमुख आयोजनों में शामिल होना था। सीएम के आने को लेकर प्रशासन और पुलिस ने दोनों जगह सुरक्षा, मंच और यातायात समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन गुरुवार को उनका प्रयागराज आगमन नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:45 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से होनी थी। यहां उतरने के बाद उन्हें तेलियरगंज चौराहे पर मसूरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण करना था। इसके बाद मसूरियादीन इंटर कॉलेज में जनसभा और परिवार के सदस्यों से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। करीब एक बजे उन्हें छोटा बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह में पहुंचना था। तेलियरगंज में प्रतिमा का लोकार्पण था प्रस्तावित मुख्यमंत्री को दोपहर 12 बजे तेलियरगंज चौराहे पर स्थापित मसूरियादीन की प्रतिमा का अनावरण करना था। इसके बाद इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करने की योजना थी। यहां मसूरियादीन के परिवार के सदस्यों से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित थी। स्कूल के शताब्दी समारोह में भी होना था शामिल पहले कार्यक्रम के बाद योगी आदित्यनाथ को छोटा बघाड़ा जाना था। एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह में उन्हें शामिल होना था। इस दौरान विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी प्रस्तावित था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर पौने तीन बजे मुख्यमंत्री के लखनऊ रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित था। अधिकारियों ने पहले ही पूरी कर ली थीं तैयारियां सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया था। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात संचालन, मंच और कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधाओं को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गई थीं। दौरा रद्द होने के बाद इन तैयारियों को रोक दिया गया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक क्यों निरस्त हुआ, इसकी आधिकारिक वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User