प्रयागराज में एमएलसी चुनाव के लिए 154 पोलिंग बूथ बनेंगे:डीएम ने इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी एक्शन मोड में आ गई है। प्रयागराज में मतदाता सुलभता को ध्यान में रखते हुए इस बार 154 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) बनाए जाएंगे। संगम सभागार में बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को कहा कि चुनाव आयोग के प्रत्येक निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। 10 जिलों में फैला है चुनावी मैदान
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का दायरा प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, ललितपुर और झांसी समेत बुंदेलखंड व प्रयागराज मंडल के 10 जिलों में फैला हुआ है। निवर्तमान एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव का कार्यकाल 06 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इस राजनीतिक रूप से संवेदनशील व हाई-प्रोफाइल सीट पर नए सदस्य के चयन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता लागू: डीएम की सख्त चेतावनी
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही पूरे जनपद में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटिहीन ढंग से पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई या शिथिलता अक्षम्य होगी। डीएम ने सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के समय से प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के साथ-साथ कलेक्ट्रेट में 24x7 क्रियाशील रहने वाले हाई-टेक जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को तत्काल तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सक्रिय करने का आदेश दिया। झांसी में जमा होंगे पर्चे, प्रयागराज में सघन निगरानी
इस विशाल खंड निर्वाचन क्षेत्र का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय झांसी में बनाया गया है, जहां सभी उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। हालांकि, प्रयागराज मंडल में सर्वाधिक 1.12 लाख से अधिक पंजीकृत स्नातक मतदाता होने के कारण प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था के मामले में कोई जोखिम नहीं ले रहा है। बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पाण्डेय सहित पुलिस और संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। चुनावी शेड्यूल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)