प्रयागराज में कबड्डी-हॉकी मंडलीय टीम के लिए ट्रायल:29 सितंबर से कबड्डी और 1 अक्टूबर से हॉकी खिलाड़ियों का चयन

Sep 28, 2026 - 22:20
0
प्रयागराज में कबड्डी-हॉकी मंडलीय टीम के लिए ट्रायल:29 सितंबर से कबड्डी और 1 अक्टूबर से हॉकी खिलाड़ियों का चयन
प्रयागराज मंडल की हॉकी और कबड्डी टीमों के लिए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ट्रायल शुरू हो रहे हैं। ये टीमें मऊ, आजमगढ़ और गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार की जा रही हैं। कबड्डी के ट्रायल 29 सितंबर से और हॉकी के लिए चयन 1 अक्टूबर को होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव के मुताबिक, 29 सितंबर को सीनियर पुरुष और सब जूनियर बालक कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। 30 सितंबर को इन्हीं वर्गों के मंडल स्तरीय ट्रायल होंगे। 1 अक्टूबर को जूनियर बालिका कबड्डी और हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। जूनियर बालिका कबड्डी का मंडल ट्रायल 3 अक्टूबर को, हॉकी का मंडल ट्रायल 1 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से होगा। सब जूनियर खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद और जूनियर का 1 जनवरी 2007 के बाद होना चाहिए। ट्रायल्स के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। मऊ में 4-9 अक्टूबर तक जूनियर बालिका हॉकी; आजमगढ़ में 7-9 अक्टूबर तक सबजूनियर बालक कबड्डी और 15-17 अक्टूबर तक जूनियर बालिका कबड्डी स्पर्धा होगी। गोरखपुर में 8-10 अक्टूबर के बीच सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User