प्रयागराज में सड़क पर जाम दिखे तो खुद बताएं:ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप पर भेजें फोटो-वीडियो

Sep 29, 2026 - 19:03
0
प्रयागराज में सड़क पर जाम दिखे तो खुद बताएं:ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप पर भेजें फोटो-वीडियो
प्रयागराज में अगर आपके सामने सड़क पर जाम लगा है, कोई गाड़ी गलत तरीके से खड़ी है या ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़ा है, तो खुद इस समस्या का निराकरण कराएं। यातायात पुलिस को सूचना दें और शहर के ट्रैफिक को सुचारू करने की दिशा में अपना योगदान दें। यह पहल प्रयागराज पुलिस ने की है जिसकी ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक संबंधी समस्याओं की जानकारी तत्काल ट्रैफिक कंट्रोल रूम तक पहुंचाएं। इसके लिए मोबाइल, कॉल या व्हाट्सऐप के जरिए 7839876601 पर सूचना दी जा सकती है। नागरिकों से मांगा गया सहयोग प्रयागराज यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और जाम-मुक्त बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा है। पुलिस का कहना है कि शहर में यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी समय पर मिलने से उसके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में यातायात जाम, सड़क दुर्घटना, गलत या अवैध पार्किंग, सड़क पर अवरोध, खराब ट्रैफिक सिग्नल, जलभराव या खराब सड़क जैसी समस्या दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत दें। सिर्फ 'यहां जाम है' लिखना काफी नहीं यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शिकायत करते समय स्थान की पूरी जानकारी दें। इससे पुलिस टीम को मौके तक पहुंचने और समस्या को समझने में आसानी होगी। सूचना में ये बातें जरूर बताएं सटीक स्थान: सड़क, चौराहा, तिराहा या नजदीकी लैंडमार्क। समस्या का समय: जाम या समस्या कब से है और किस समय ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रभावित मार्ग: किस दिशा में यातायात प्रभावित है। समस्या का प्रकार: जाम, दुर्घटना, गलत पार्किंग, सड़क अवरोध, खराब सिग्नल, सड़क की खराब स्थिति। स्थिति का विवरण: समस्या कितनी गंभीर है और कितने वाहन प्रभावित हैं। फोटो या वीडियो: संभव हो तो मौके की तस्वीर या वीडियो भी भेजें। एक व्हाट्सऐप मैसेज से पुलिस तक पहुंचेगी सूचना यातायात संबंधी शिकायत या सूचना ट्रैफिक कंट्रोल रूम/सिटी कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7839876601 पर कॉल या व्हाट्सऐप के जरिए दी जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, नागरिकों की समयबद्ध सूचना से यातायात संबंधी समस्याओं का जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User