मिर्जापुर जेल का जनपद न्यायाधीश, डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण:पुरुष-महिला बैरक, अस्पताल और रसोई की व्यवस्थाएं परखीं, बंदियों से भी बात की
मिर्जापुर। जिला कारागार में मंगलवार को पहुंचे जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुरुष और महिला बैरक की सुरक्षा व्यवस्था देखी। जेल पुलिसकर्मियों ने बंदियों के झोले और अन्य सामान की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण करने के साथ महिला बैरक में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद जेल अस्पताल पहुंचे और भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती बंदियों का नियमित चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए। जरूरत के अनुसार दवाएं समय से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की रसोई में पहुंचकर बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन को देखा। भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाए। रसोई की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। विधिक सहायता के लिए जेल अधीक्षक से संपर्क करने को कहा
अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी बंदी को विधिक सहायता या सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से अपनी मांग प्रस्तुत करे। पात्रता और निर्धारित मानकों के अनुसार उसे विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की। सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विजय शंकर गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार द्वितीय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएल वर्मा, जेल अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)