पर्यटन दिवस पर बिठूर पहुंचे स्कूली बच्चे:वाल्मीकि जी की कथा, रामायण की रचना के बारे में जानकारी प्राप्त की

Oct 01, 2026 - 17:25
0
पर्यटन दिवस पर बिठूर पहुंचे स्कूली बच्चे:वाल्मीकि जी की कथा, रामायण की रचना के बारे में जानकारी प्राप्त की
कानपुर में पर्यटन दिवस पर बच्चों ने बिठूर की यात्रा की। पर्यटन निदेशालय उत्तर प्रदेश ने 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज, कौशल्या देवी बालिका विद्यालय और श्री मारवाड़ी विद्यालय इण्टर कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। जिला पर्यटन अधिकारी नीलम गौतम ने बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने नानाराव पार्क में बाजीराव पेशवा, रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे के साहस के बारे में जाना। महर्षि वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि जी की कथा और रामायण की रचना के बारे में जानकारी प्राप्त की। धार्मिक भ्रमण में सुधांशु जी महाराज आश्रम, शिव मंदिर और इस्कॉन मंदिर में भजन किया। इस भ्रमण में सर्वेश तिवारी, डॉ प्रवीण कुमार झा, अभिषेक मिश्रा और अन्य ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User