फर्रुखाबाद में आतिशबाजी की दुकान में धमाका:दीवार-लिंटर गिरे, आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज, ईंटें दूर तक बिखरीं

Oct 01, 2026 - 17:25
0
फर्रुखाबाद में आतिशबाजी की दुकान में धमाका:दीवार-लिंटर गिरे, आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज, ईंटें दूर तक बिखरीं
फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में अलेपुर मार्ग पर लाड़मपुर दोयम गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच बंद आतिशबाजी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना तेज था कि दुकान की दीवारें और लेंटर ढह गए। घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। धमाके के बाद दुकान पूरी तरह ढह गई विस्फोट के बाद दुकान से धुआं उठने लगा। धमाके की वजह से ईंटें उखड़कर काफी दूर तक जा गिरीं। आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान में रखा था आतिशबाजी का सामान दुकान स्वामी सरफुद्दीन शमशाबाद कस्बे के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया गया कि वह लंबे समय से बारातों में आतिशबाजी का काम करते हैं। उनके पिता भी पहले यही काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, दुकान में आतिशबाजी बनाने का सामान रखा था। दुकानदार के पास चटरी और अनार बनाने का लाइसेंस भी बताया गया है। जुलाई से बंद थी कोठरी, रखा था बारूद का मसाला सीओ कायमगंज अजय वर्मा के मुताबिक, दुकानदार ने जुलाई तक आतिशबाजी का काम किया था। इसके बाद कोठरी बंद थी और उसमें करीब 3 से 4 किलो बारूद का मसाला रखा था। जुलाई से वहां कोई काम नहीं चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार को अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। दमकल टीम ने पानी की बौछार कर आग बुझाई धमाके की सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। उस समय दुकान से धुआं उठ रहा था। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह शांत किया। इसके बाद घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की गई। फील्ड यूनिट और सीएफओ कर रहे जांच सूचना पर कायमगंज एसडीएम अभिषेक वर्मा, सीओ अजय वर्मा और थानाध्यक्ष सचिन चौधरी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि विस्फोट कैसे हुआ, इसके कारणों की जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट और सीएफओ की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, अभी धमाके का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User