पटियाली में शुरू हुआ श्रीकृष्ण लीला महोत्सव:राधा-कृष्ण की आरती से हुआ शुभारंभ, VIDEO

Oct 01, 2026 - 12:43
0
पटियाली में शुरू हुआ श्रीकृष्ण लीला महोत्सव:राधा-कृष्ण की आरती से हुआ शुभारंभ, VIDEO
कासगंज के पटियाली में श्री रामनाटक कमेटी ने श्री कृष्ण लीला महोत्सव शुरू किया है। पहले दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेन्द्र पाल राजपूत और कंट्रोल रूम प्रभारी विमल कुमार ने श्रीकृष्ण-राधा रानी की आरती उतारकर उद्घाटन किया। महोत्सव में श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का मंचन होगा, जिससे भक्त उनके जीवन और कहानियों से जुड़ेंगे। कमेटी ने गणेश पूजन, तिरंगा लीला, देवकी वासुदेव विवाह, पृथ्वी पुकार, श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव जैसी लीलाएं शुरू की हैं। कलाकार शानदार प्रस्तुतियां दे रहे हैं, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं। पटियाली के लोगों में महोत्सव को लेकर उत्साह है। कमेटी के संरक्षक योगेश पाण्डेय, अध्यक्ष राम कुमार द्विवेदी (बिट्टू), सचिव प्रदीप द्विवेदी और कोषाध्यक्ष राजकुमार राणा समेत पदाधिकारी इसे सफल बनाने में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User