पत्नी के सामने दूसरी लड़कियों से संबंध-बनाने का आरोप:शाहजहांपुर में पीड़िता बोली- विरोध पर तीन तलाक दिया, भाजपा कार्यकर्ता बताकर धमकाया
शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने उसके सामने ही दूसरी लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रविवार की शाम पांच बजे एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी में 20 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद पति 10 लाख रुपये दहेज मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और मौखिक रूप से तीन तलाक भी दे दिया। महिला के दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उसके पास पति के अन्य लड़कियों के साथ संबंधों के फोटो भी हैं। पीड़िता ने एफआईआर में पति को भाजपा कार्यकर्ता बताया है, जिसके कारण कार्रवाई न होने का डर है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला की शादी 2011 में इंद्रानगर कॉलोनी के कामरान खां से हुई थी। 5 जनवरी 2026 को पति ने मारपीट कर 10 लाख रुपये मांगे और पैसे न लाने पर तलाक दे दिया। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा भी बताया है। पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)