वाराणसी में पूर्व MLC केदारनाथ सिंह का नामांकन आज:शिक्षक MLC लालबिहारी भी आज भरेंगे पर्चा, कमिश्नरी में चाक चौबंद सुरक्षा

Oct 05, 2026 - 11:24
0
वाराणसी में पूर्व MLC केदारनाथ सिंह का नामांकन आज:शिक्षक MLC लालबिहारी भी आज भरेंगे पर्चा, कमिश्नरी में चाक चौबंद सुरक्षा
वाराणसी में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया का सोमवार को पांचवा दिन है। राजनीतिक गहमागमी के बीच शिक्षक और स्नातक सीट पर कई बड़े चेहरे आज नामांकन करेंगे। भाजपा से घोषित स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह आज पर्चा भरेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष समेत मंत्री विधायकों की मौजूदगी में केदार सिंह नामांकन करेंगे। डीसीएफ कार्यालय में जनसभा के बाद जुलूस कमिश्नरी कोर्ट तक जाएंगे। वहीं सपा से शिक्षक एमलएसी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव भी आज नामांकन करेंगे। उनका जुलूस सारनाथ से कचहरी चौराहे तक आएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के समर्थित प्रत्याशी दिनेश चंद्र राय भी स्नातक सीट पर अपना पर्चा भरेंगे। वे समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में वाराणसी पहुंच हैं। नेताओं के जुलूस और भीड़ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि नामांकन की प्रक्रिया छह अक्टूबर तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को, नाम वापसी नौ अक्टूबर और मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी। चौथे दिन किए गए थे 11 नामांकन वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिये नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को वाराणसी खण्ड स्नातक से सर्वश्री बेनी माधौ, चंद्रजीत सिंह यादव, देवकुमार, मनोज कुमार वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित 8 तथा शिक्षक खंड से सर्वश्री धर्मेंद्र कुमार, कपिलदेव, प्रमोद कुमार मिश्रा सहित 3 लोगों ने अपना नामांकन किया। नामांकन पत्र लेने में खंड स्नातक के लिए आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी) और बेनी माधव, देव कुमार, चंद्र प्रकाश गुप्ता, पंकज कुमार सिंह, रंजीत कुमार यादव, प्रीति सिंह, वहीदुल्लाह खान, तुषार गोस्वामी, अरविंद कुमार व डाक्टर पंकज कुमार गौतम (सभी निर्दल) सहित कुल 11 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रमोद कुमार मिश्रा (भाजपा), लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) और ऋतिका दुबे, कपिल देव यादव तथा चेतनारायण सिंह (सभी निर्दल) कुल 5 लोगों ने पर्चा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User