पत्नी को कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर खुला छोड़ा:मेरठ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पीटा, पड़ोसियों ने बचाया

Sep 26, 2026 - 08:14
0
पत्नी को कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर खुला छोड़ा:मेरठ में घरेलू विवाद के बाद पति ने पीटा, पड़ोसियों ने बचाया
मेरठ के फतेउल्लापुर में घरेलू विवाद के बाद एक पति पर पत्नी को कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर खुला छोड़ने का आरोप लगा है। पीड़िता याशीन के मुताबिक, शुक्रवार रात पति फिरोज से विवाद हुआ था। आरोप है कि फिरोज ने उसके साथ मारपीट की, इसके बाद रसोई का सिलेंडर खोलकर उसे घर में बंद कर दिया और चला गया। कुछ देर बाद कमरे में गैस की तेज गंध आने पर याशीन घबरा गई। उसने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे और दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पूछताछ सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और याशीन तथा पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। याशीन ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User