पत्नी से विवाद के बाद लापता युवक का शव मिला:सीतापुर में पनहैया पुल के पास कठिना नदी से बरामद; बाइक-मोबाइल पुल पर मिले थे

Sep 25, 2026 - 20:47
0
पत्नी से विवाद के बाद लापता युवक का शव मिला:सीतापुर में पनहैया पुल के पास कठिना नदी से बरामद; बाइक-मोबाइल पुल पर मिले थे
सीतापुर के पिसावां में शुक्रवार देर शाम कठिना नदी से 35 वर्षीय बिपिन कुमार का शव मिला। वह तालगांव का रहने वाला था। बिपिन बुधवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद लापता हो गया था। बिपिन के पिता राम कुमार ने गुरुवार को पिसावां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। पनहैया पुल पर बिपिन की बाइक और मोबाइल मिले थे, जिससे नदी में तलाश की आशंका बढ़ी। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच पुलिस और परिजन घंटों बिपिन को खोजते रहे। देर शाम पुल से काफी दूर दक्षिण दिशा में नदी किनारे उसका शव दिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने पति-पत्नी के विवाद के बाद बिपिन के नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। बिपिन के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User