कासगंज में भामाशाह जयंती पर निकली शोभायात्रा:दो दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल, जगह-जगह स्वागत; भाजपा जिला प्रभारी ने किया शुभारंभ

Sep 25, 2026 - 20:47
0
कासगंज में भामाशाह जयंती पर निकली शोभायात्रा:दो दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल, जगह-जगह स्वागत; भाजपा जिला प्रभारी ने किया शुभारंभ
कासगंज शहर में शुक्रवार को भगवान श्री भामाशाह की जयंती मनाई गई। शाम करीब 6 बजे सहावर गेट स्थित भामाशाह धर्मशाला से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। आरती के बाद शुरू हुआ नगर भ्रमण शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला प्रभारी कन्हैयालाल गुप्ता ने फीता काटकर और भगवान भामाशाह की आरती उतारकर किया। इसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। यात्रा में दो दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां शामिल थीं। झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालु भगवान भामाशाह के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भामाशाह की आरती भी उतारी। जगह-जगह हुए स्वागत से माहौल भक्तिमय बना रहा। पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था जयंती शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख मार्गों और शोभायात्रा के साथ पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने की कोशिश की। उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच शोभायात्रा का नगर भ्रमण पूरा हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User