पत्नी से विवाद के बाद ट्रैवल्स-एजेंसी में चालक तका सुसाइड:फिरोजाबाद में रोडवेज बस स्टैंड के पास पंखे से लटका मिला शव
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक ट्रैवल्स एजेंसी में ईको कार चालक सत्यप्रकाश उर्फ बबलू (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को उनका शव एजेंसी में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात सत्यप्रकाश की अपनी पत्नी लक्ष्मी से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने एजेंसी के अंदर पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एजेंसी मालिक सीटू वहां पहुंचे तो शव देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोग भी जमा हो गए। सत्यप्रकाश नगला भाऊ के गोविंद नगर में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी और तीन बेटे हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)