आगरा खंड स्नातक-शिक्षक सीट की तैयारियों पर की बैठक:प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी का इटावा में स्वागत, प्रत्याशियों और मतदाताओं पर चर्चा
इटावा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठनात्मक जनपद प्रभारी देवेश कोरी के प्रथम इटावा आगमन पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने बुधवार दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक क्षेत्र की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठनात्मक जनपद प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की युवा शक्ति सबसे बड़ी ताकत है। युवा आबादी देश को आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर रखी बात देवेश कोरी ने कहा कि भारत दुनिया के बड़े लोकतांत्रिक देशों में शामिल है। देश में बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है और कई राजनीतिक दल सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि यह देश की लोकतांत्रिक विविधता और राजनीतिक सहभागिता को दर्शाता है। चुनाव तैयारियों पर हुई चर्चा बैठक में बताया गया कि भाजपा ने स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह और शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इटावा जनपद में स्नातक विधान परिषद के 19 हजार 526 मतदाता हैं, जबकि शिक्षक विधान परिषद के 3 हजार 937 मतदाता हैं। विकसित भारत का लक्ष्य सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के सामूहिक प्रयास और संकल्प का लक्ष्य है। महिला सशक्तिकरण पर जोर सरिता भदौरिया ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में महिला सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया गया है। महिलाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में अधिक अवसर देने के लिए संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य केवल आर्थिक रूप से मजबूत भारत बनाना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध, सुरक्षित और आधुनिक भारत बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर मिले। हर नागरिक की जिम्मेदारी अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि 2047 का विकसित भारत केवल सरकारी नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। युवा, महिलाएं, किसान, श्रमिक, उद्यमी और देश का प्रत्येक नागरिक इस संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। जिला महामंत्री ने किया संचालन कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, दिलीप यादव, राकेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ. रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव, गणेश शंकर पोरवाल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, राजेश चौहान, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, स्नातक चुनाव संयोजक हरनाथ कुशवाह, शिक्षक चुनाव जिला संयोजक अशोक चौबे, सह संयोजक रजत चौधरी और अभिषेक मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सभासद, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)